उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर की चल रही परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया निरीक्षण

0
15

 

हाथरस। शनिवार को उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती प्रवेश परीक्षा जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,440 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा शनिवार और रविवार, यानी दो दिनों तक आयोजित की जा रही है।
परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न हो रही है। प्रत्येक पाली में लगभग 3,360 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में अक्रूर इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश तथा अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here