जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

0
9

 

हाथरस। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुबह से ही बड़ी संख्या में वादकारी और पक्षकार अपने मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचे। लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर के साथ-साथ मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम, कलेक्ट्रेट परिसर तथा जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर भी किया गया।

जनपद न्यायालय परिसर में विभिन्न बैंकों और विभागों द्वारा शिविर लगाकर लंबित मामलों का निस्तारण कराया गया। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस दौरान विद्युत एवं जल बिल से संबंधित विवाद, वैवाहिक मामले, राजस्व वाद, मध्यस्थता संबंधी मामले, किराया, सुखाधिकार तथा विशिष्ट अनुतोष से जुड़े सिविल वादों का निस्तारण किया गया। वहीं लघु आपराधिक मामलों में अर्थदंड लगाकर मामलों का निपटारा कराया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here