गैस सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाज़ारी की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सुहानी गैस एजेंसी एचपी पर की छापेमारी

0
6

 

हाथरस। जनपद में गैस सिलेंडरों की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शनिवार को अलीगढ़ रोड स्थित सुहानी गैस एजेंसी (HP) पर अचानक छापेमारी की।

बताया जाता है कि जिलाधिकारी को सूचना मिली थी कि एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है और उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद गैस उपभोक्ताओं से जानकारी ली।

जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने अधिक पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह और पूर्ति विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

गैस एजेंसी पर हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और आवश्यक जानकारी जुटाई।

इस दौरान एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह के साथ नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा भी मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here