तेजरफ्तार टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर,हादसे में पत्नी की हुई मौत पति घायल

0
10

 

हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के पास 45 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र ठाकुरदास निवासी नगला विजन अपनी 40 वर्षीय पत्नी अनीता को बाइक से एटा जनपद के गांव नगला राधे लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रतिभानपुर के पास एक टेंपो चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद अनीता बाइक से गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल प्रवेश कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here