पहाड़ी मधुमक्खियां ने किया लोगों पर हमला,एक दर्जन से अधिक लोग घायल

0
8

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतपुर में पहाड़ी मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों के हमले में महिला, पुरुष और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि गांव चिंतपुर में एक बाग में पहाड़ी मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। अचानक तेज हवा चलने के कारण छत्ता नीचे गिर गया। छत्ता गिरते ही मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बचाव के प्रयास में कई लोग भागते नजर आए, लेकिन तब तक महिला, पुरुष और बच्चों सहित करीब एक दर्जन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here