डीएम अतुल वत्स ने कंचना सरोवर पर्यटन परियोजना का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

0
12

 

हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी के साथ विकासखंड मुरसान स्थित कंचना सरोवर पर्यटन विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि यह परियोजना पर्यटन विभाग के अंतर्गत लगभग 143.38 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से संचालित की जा रही है। परियोजना का निर्माण कार्य यूनिट-25 सीएण्डडीएस, डीएसएम उत्तर प्रदेश जल निगम अलीगढ़ द्वारा कराया जा रहा है। परियोजना का कार्य 22 फरवरी 2024 से प्रारंभ हुआ था और इसे पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2025 तय की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 88 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है तथा शेष कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही 10 फरवरी 2026 को 19.63 लाख रुपये की धनराशि क्रिटिकल गैप के रूप में प्राप्त हुई है, जिससे पाथवे, सेल्फी प्वाइंट और टॉयलेट ब्लॉक से जुड़े शेष कार्य कराए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित सभी शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए और निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कंचना सरोवर के पर्यटन विकास से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here