सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर आयरन सुक्रोज सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर एवं माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री प्रेम सिंह कुशवाह द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर माननीय अतिथियों ने 10 गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी एवं लोहे की कढ़ाई वितरित कर उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ (आरसीएच) डॉ राजीव गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सासनी डॉ पंकज कुमार तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है।









