एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर

0
5

 

हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन कर जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ सहित सभी थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान एसपी ने थानावार कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं की स्थिति जानी और उन्हें निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, ईसी एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों में वांछित, फरार और इनामी अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों, गोकशी/गो-तस्करी करने वाले अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कर माफियाओं की पहचान करने को कहा।

उन्होंने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत उनकी संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अंत में एसपी ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here