हाथरस जनपद में शासन ने दो नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों सहित कुल नौ स्थानीय निकायों में सदस्यों का मनोनयन किया है। इस निर्णय के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और नव-नामित सदस्यों का स्वागत भी किया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद हाथरस में भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सेना, डॉ. आरसी गोला, मूलचंद वाष्र्णेय और सुनीता वर्मा को सदस्य बनाया गया है। वहीं सिकंदराराऊ नगर पालिका में कमल नयन वाष्र्णेय, देवेंद्र सविता, निर्मल दास, संतोष पौरुष और कुंज बिहारी वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर पंचायत सासनी में दीपक शर्मा, विपुल लुहाडिया और अरविंद कुमार चौहान को सदस्य नामित किया गया है। मुरसान नगर पंचायत में दिलीप मित्तल, अंकित चौधरी और जीतू शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मेंडू में संजीव वर्मा, महेश चंद्र वर्मा और मुंशीराम चटावले को सदस्य बनाया गया है।
इसी तरह हसायन नगर पंचायत में शिवम पाठक, सुरेंद्र कुशवाहा और चेतराम माहौर, पुरदिलनगर में कृष्णवीर चौहान, कमल माहेश्वरी और रवि कुशवाहा, सहपऊ में गब्बर जाटव, प्रख्यात वाष्र्णेय और नेम सिंह कुशवाहा को सदस्य नियुक्त किया गया है।
सादाबाद नगर पंचायत में चरन सिंह सागर, दिनेश त्यागी और चंद्रकांता भदौतिया को सदस्य बनाया गया है। मनोनयन के बाद कई स्थानों पर नए सदस्यों का स्वागत किया गया और स्थानीय नेताओं व नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।









