सरस्वती महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का चौथा एक दिवसीय शिविर, पर्यावरण जागरूकता हेतु निकाली गई रैली व किया गया वृक्षारोपण

0
6

 

हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय, हाथरस की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा चौथे एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. स्वतेंद्र सिंह द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसके प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राज कुमार एवं द्वितीय इकाई डॉ. फौजिया सिद्दीकी ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसके पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रिया वार्ष्णेय, मनी उपाध्याय, दीक्षा वार्ष्णेय, गुंजन, जानवी, विष्णु कुशवाह, सक्षम, शिवानी सिंह, तनु, ज्योति चौधरी, एवं अनुराग सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. स्वतेंद्र सिंह, डॉ. गायत्री, डॉ. गोपेश सिंह, डॉ. आनंद चक्रवर्ती, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. राकेश बाबू, आशीष अग्रवाल, पवन कुमार, रणवीर सिंह, पवन पंडित सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राज कुमार एवं डॉ. फौजिया सिद्दीकी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here