अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

0
9

 

हाथरस। मंगलवार शाम जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पहला हादसा थाना सादाबाद क्षेत्र के कजरोठी-आगरा रोड पर हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नेनुआ उर्फ नरेश पुत्र कोमल सिंह निवासी ऊंचा गांव तथा 17 वर्षीय मोनू कुमार पुत्र शरण सिंह निवासी कजरोठी के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

तीसरा हादसा थाना हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा रोड पर गांव हातिसा के निकट हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से अजीत कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी नगला देवा, थाना गोंडा (जनपद अलीगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि अजीत कुमार रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे।

चौथा हादसा थाना हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर गांव रुहेरी के पास हुआ, जहां सड़क पार कर रहे 28 वर्षीय युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बस आगरा से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। लगातार हुए इन सड़क हादसों के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। ओर परिजनों में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here