हाथरस। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने अपने आवास पर मनोनीत सभासदों एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिए मनोनीत सभासदों की नियुक्ति की गई है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने हाथरस नगर अध्यक्ष के रूप में विवेक गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विधायक ने कहा कि सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और डबल इंजन की सरकार लगातार प्रदेश एवं देश में विकास कार्यों को गति दे रही है।









