ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर,गंभीर हालत में अलीगढ़ किया रैफर

0
6

 

हाथरस। आलू से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला ट्रैक्टर के नीचे दब गई, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नया बांस निवासी विष्णु अपनी 35 वर्षीय पत्नी नीरज को पैन कार्ड बनवाने के लिए बाजार ले जा रहे थे। इसी दौरान जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास आलू से भरे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला बाइक से गिर गई और ट्रैक्टर के नीचे दब गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here