पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बाइक बरामद

0
8

 

सादाबाद थाना पुलिस को वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान सादाबाद थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी विधिपुर बंबा पुलिया के पास की गई।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 85 BW 8335 है। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल के चेसिस और इंजन नंबर की भी पुष्टि कर ली गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी, जिसकी पहचान युवराज के रूप में हुई है, ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल करीब डेढ़ महीने पहले मथुरा जनपद के टाउनशिप क्षेत्र से चोरी की थी।
फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here