पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर जनपद में जुआ और सट्टे की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने करीम नगर वाग वाली रोड स्थित पानी की टंकी के पास छापेमारी कर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1135 रुपये नगद, एक पेन और सट्टे की पर्ची बरामद की गई है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।











What ‘game g88’ offers the best odds and is actually fun to play? Share your winning strategies and favorite games!