ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक बूथ का एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया शुभारंभ

0
6

 

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सासनी गेट चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नवरात्र के प्रथम दिन ट्रैफिक बूथ का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने फीता काटकर बूथ का उद्घाटन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सासनी गेट चौराहा शहर का एक प्रमुख और व्यस्त चौराहा है, जहां ट्रैफिक नियंत्रण के लिए इस बूथ की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि बूथ पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए आमजन को प्रतिदिन ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, यह बूथ सीसीटीवी कैमरों से भी लैस है, जिससे ट्रैफिक मॉनिटरिंग और नियंत्रण और अधिक प्रभावी हो सकेगा।

इस अवसर पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राघव, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here