हाथरस। तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सास-बहू घायल हो गईं। घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकन्दराराऊ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना सिकन्दराराऊ क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव सीतापुर के निकट यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक युवक तेज गति से बाइक चला रहा था। उसे बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे टेंपो पलट गया।
हादसे में टेंपो में सवार 45 वर्षीय प्रभा पत्नी संजय शर्मा और उनकी बहू 22 वर्षीय तरिश पत्नी परमकांत, निवासी बुढरा, जनपद कासगंज घायल हो गईं। दोनों अपने बेटे के साथ जलेसर स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार की टेंपो से टक्कर हो गई, जिससे यह दुर्घटना घटित हो गई।









