हाथरस।मामला सहपऊ थाना क्षेत्र के सुनीता इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक उपभोक्ता द्वारा एक साथ कई पर्चियां जमा करने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि एजेंसी पर मौजूद कुछ लोगों ने उपभोक्ता के साथ हाथापाई कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य उपभोक्ताओं में दहशत फैल गई।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
फिलहाल इस खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ। धन्यवाद।









