हाथरस। शहर के रामलीला मैदान जैसे पावन स्थल पर नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चतुर्थ उत्सव अभियान के तहत अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।
इस आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान आरती एवं छप्पन भोग का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों द्वारा रामलीला मैदान क्षेत्र के सभी निवासियों एवं बाजार के लोगों को इस पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर भगवान श्री सीताराम एवं मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त उपस्थित रहे। अखंड रामायण पाठ का यह आयोजन 24 घंटे तक लगातार जारी रहेगा।









