सिकन्द्राराऊ थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी इकबालपुर से पुरदिल नगर रोड के कच्चे रास्ते पर पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।









