गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
8

 

थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम बरसै में कोल्ड ड्रिंक के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 23 मार्च 2026 को रजित सोलंकी अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग उनकी दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने पहुंचे। जब रजित ने उनसे पैसे मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने पिस्टल से रजित के पेट में गोली मार दी।
घायल अवस्था में रजित को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया। लेकिन 25 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई वीर सोलंकी की तहरीर पर थाना सासनी में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया।
पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी रन्नू को सासनी-इगलास रोड से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, इस मामले में अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here