थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने की जनसुनवाई

0
7

 

हाथरस में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से थाना हाथरस जंक्शन पर जनसुनवाई की। इस दौरान तहसीलदार सासनी, थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। राजस्व से जुड़े प्रकरणों में पुलिस और राजस्व टीम के समन्वय से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का शीघ्र व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहां संबंधित अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here