हाथरस।पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों के बीच शनिवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस जंक्शन स्थित एक पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण करते हुए पेट्रोल डीजल के स्टॉक को चैक किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां मौजूद वाहन चालकों से पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और कीमतों को लेकर बात करते हुए जानकारी हांसिल की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और जनपद में ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालक को निर्देश दिए कि पंप पर एक सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए, जिस पर पेट्रोल-डीजल के निर्धारित रेट और उपलब्धता की स्पष्ट जानकारी लिखी हो, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।









