चबूतरे पर बैठने को लेकर दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
10

सासनी के गांव जसराना में पूर्वजों के चबूतरे पर बैठने को लेकर दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट,मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के जसराना गांव में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने युवक को सिर्फ इसलिए लहूलुहान कर दिया क्योंकि वह अपने पूर्वजों द्वारा बनवाए गए चबूतरे पर बैठा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना शनिवार देर रात करीब 9 बजे की है। गांव निवासी गोपाल अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित पीपल के एक पुराने चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे चबूतरे से हटने के लिए कहने लगे। उन्होंने गोपाल के साथ अभद्रता भी की।

गोपाल ने यह कहते हुए वहां से हटने से इनकार कर दिया कि यह उसकी निजी जगह है। इस पर दबंगों ने अपना आपा खो दिया और गोपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण गोपाल घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
गोपाल की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े। परिवार को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए।


परिजन घायल गोपाल को लेकर तुरंत सासनी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here