एसडीएम ने पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण अफवाह पर ध्यान न देने की की अपील
सादाबाद। आपको बता दे कि आज शनिवार को एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी ने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी मालिक और पेट्रोल पंप के मैनेजर से पूछताछ करते हुए बताया कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल भरपूर है कोई भी समस्या नहीं है आज भीड़ भी नहीं रही वहीं गैस एजेंसी पर बात की तो गैस भरपूर तरीके से और होम डिलीवरी भी हो रही है।
एसडीएम ने वहां पर मौजूद लोगों से वार्ता की और उन्हें बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें किसी भी प्रकार की कोई भी डीजल पेट्रोल और गैस की समस्या नहीं है।









