संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की हुई मौत,शव भेजा पोस्टमार्टम

0
4

 

हाथरस के नगला बनारसी गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर रात को अपने दोस्तों से मिलकर घर लौटा था, लेकिन सुबह वह अपने घर पर अचेत अवस्था में मिला। परिवार के सदस्य उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान नगला बनारसी निवासी पंकज शर्मा के बेटे आयुष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आयुष बीती रात अपने कुछ दोस्तों से मिलने गया था और उसके बाद घर आकर सो गया था। सुबह परिवार के लोगों ने उसे मृत पाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आयुष के पिता पंकज शर्मा ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here