ईरान औऱ इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईंधन संकट की अफवाहों पर डीएम सख्त,अधिकारियों को दिए निर्देश

0
5

 

हाथरस।ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल और LPG गैस की कमी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इन अफवाहों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स सख्त नजर आ रहे हैं।

डीएम ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल, डीजल और LPG गैस की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की घबराहट या पैनिक में खरीदारी न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here