जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक हुई आयोजित

0
5

 

हाथरस में सोमवार विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा के द्वारा की गई।

बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए।

अध्यक्षता कर रहे सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विकास भवन में आयोजित हुई जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्य रूप से सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित व जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here