श्री वाल्मीकि मंदिर के सौंदर्यीकरण को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने सिकंद्राराऊ क्षेत्र में लक्ष्मी टॉकीज के निकट स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 59 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
-
इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सिकंद्राराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर विकास करना है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के तहत यह कार्य कराया जा रहा है, जिससे मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

विधायक ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार लगातार धार्मिक स्थलों के विकास और संरक्षण के लिए कार्य कर रही है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
अब देखना होगा कि इस सौंदर्यीकरण कार्य के पूरा होने के बाद यह मंदिर क्षेत्र में आस्था और आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरता है।









