हाथरस पुलिस को मिली एक और सफलता। थाना हसायन पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर जनपद में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर शंकरपुर चौराहे पर दबिश दी गई, जहां से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।
फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









