बच्चों के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष,पांच लोग हुए घायल

0
1

 

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रूहेरी में देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए झगड़े से हुई।

यह झगड़ा जल्द ही बड़ों के बीच पहुंच गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।

कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों से भी हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में कृष्ण मुरारी, कान्हा, विक्रम, ओमवती और कलावती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

घायलों में कृष्ण मुरारी और कान्हा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here