अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खाई में घुसा,चालक परिचालक बाल बाल बचे

0
15

 

हाथरस।चंदपा क्षेत्र के नेशनल हाईवे-93 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि आगरा की तरफ से अलीगढ़ की ओर नारियल लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। जानकारी के मुताबिक चलते ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिसके बाद चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका।
अनियंत्रित ट्रक सीधे हाईवे किनारे खाई में जा घुसा।

हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक में सवार चालक और परिचालक को गंभीर चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया गया। खाई में फंसे ट्रक को बाहर निकालने के लिए तीन क्रेनों की मदद ली गई।
करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह पूरी घटना थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के NH-93 पर स्थित कुंवरपुर मोड़ के पास की बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने यातायात को सामान्य करा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here