बदरपुर खलाते समय डंपर अनियंत्रित होकर पलटा,हादसा टला

0
1

 

 

सिकंदराराऊ क्षेत्र के जरेरा के निकट एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

दरअसल,सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के जरेरा बंबा के पास रविवार को एक 18 पहिया डंपर उस समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जब उसमें भरा बदरपुर खाली किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि डंपर में करीब 57 टन बदरपुर लदा हुआ था, जो निर्धारित मानकों से काफी ज्यादा है।

चालक के अनुसार, यह बदरपुर एक सरकारी कार्य के लिए लाया गया था और ठेकेदार के निर्देश पर बंबा के पास खाली किया जा रहा था। जैसे ही डंपर को उठाकर माल पलटने की प्रक्रिया शुरू की गई, अत्यधिक वजन के कारण डंपर संतुलन खो बैठा और पलट गया।

गनीमत रही कि यह डंपर सड़क की ओर नहीं गिरा, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। मौके के पास हाई टेंशन बिजली लाइन के खंभे भी मौजूद थे, जिससे खतरा और भी बढ़ गया था।

नियमों के अनुसार, 18 पहिया डंपर में लगभग 40 टन तक ही माल भरा जाना चाहिए, लेकिन यहां 57 टन माल लोड किया गया था, जो साफ तौर पर ओवरलोडिंग को दर्शाता है।
गौरतलब है कि हाल ही में सहारनपुर में ओवरलोड ट्रक हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद भी प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ओवरलोड बदरपुर किसकी अनुमति से लाया गया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कब कार्रवाई होगी?
फिलहाल, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here