आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली सामाजिक न्याय पदयात्रा

0
1

 

हाथरस में आज आम आदमी पार्टी की “सामाजिक न्याय पदयात्रा” का जोरदार आगाज़ देखने को मिल रहा है। यह पदयात्रा पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही है।

आपको बता दें कि यह यात्रा आगरा से शुरू होकर हाथरस पहुंची है और अब यहां से आगे मथुरा की ओर बढ़ेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाना बताया जा रहा है।

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में वलदेव रोड स्थित बिहारी जी फार्म हाउस में आज रात संजय सिंह और उनकी टीम विश्राम करेंगे। इसके बाद 6 अप्रैल को यह पदयात्रा हाथरस से मथुरा के लिए रवाना होगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here