सिकंद्राराऊ थाना पुलिस को लूट की एक बड़ी वारदात में एक और सफलता हाथ लगी है।
दरअसल, 18 मार्च 2026 को सिकंद्राराऊ क्षेत्र में एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट की घटना सामने आई थी। पीड़ित अमित, जो रोज की तरह अपना केंद्र बंद कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में कई टीमों का गठन किया गया, जिसमें एसओजी और सर्विलांस टीम भी शामिल रही। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही इस घटना का खुलासा कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अब इस मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित अभियुक्त रोहित नागर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जलेसर रोड स्थित नूरानी मस्जिद के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से लूट की रकम में से बचे 4000 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई से यह साफ है कि हाथरस पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।









