असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान के दृष्टिगत अधिकारियों ने किया मोके पर पहुंच कर निरीक्षण

0
1

 

हाथरस।जनपद में दिनांक 3 अप्रैल 2026 एवं 4 अप्रैल 2026 को हुई असामयिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं जिला कृषि अधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का विस्तृत सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुपालन में सभी तहसीलों में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में लेखपाल, प्राविधिक सहायक, एटीएम एवं बीटीएम शामिल हैं, जो प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फसलों का सर्वे कर रहे हैं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर फसल क्षति का भौतिक निरीक्षण भी किया गया है, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया है कि जिन कृषकों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने कृषक बंधुओं को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है, वे 3 एवं 4 अप्रैल 2026 की बेमौसम वर्षा से हुई क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराएं। इससे बीमा कंपनी द्वारा शीघ्र सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here