अज्ञात चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना,नगदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ,पुलिस जांच में जुटी

0
1

 

थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र की न्यू कॉलोनी दमनपुरा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 4 से 5 अप्रैल के बीच की बताई जा रही है।

पीड़िता इसनेलता पत्नी महेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 4 अप्रैल को किसी काम से हाथरस गई हुई थीं। 5 अप्रैल को जब वह वापस अपने घर लौटीं, तो घर का दरवाजा खोलते ही अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर में रखे तीनों बक्सों के ताले टूटे पड़े थे, वहीं गोदरेज अलमारी का लॉक भी तोड़ा गया था।

पीड़िता के अनुसार चोर करीब एक लाख रुपये की नकदी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमकी, गले का हार, चार अंगूठियां, एक कॉदनी, तीन भारी पाजेब और चार चूड़ियां चोरी कर ले गए। वहीं छत के जीने का दरवाजा खुला मिला, जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हल्का इंचार्ज रामनरेश यादव ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए पीड़ित के भाई को थाने लाया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here