हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और ‘डोर-टू-डोर’ पहुंचकर भाजपा के कैलेंडर वितरित किए।
संपर्क अभियान के दौरान पंडित आशीष शर्मा ने आमजन से संवाद करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि स्थापना दिवस संगठन के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।









