हाथरस। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभा यात्रा को लेकर अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लोकेंद्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए राज्यपाल सिंह पुनिया एडवोकेट ने सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति के बाद लोकेंद्र कुमार के नाम की घोषणा की। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन सरदार सुरजीत सिंह ने किया। इस दौरान समाज के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। सुबह शहर में बैंड-बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से विश्व प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया, चौधरी विजेंद्र सिंह, पंकज प्रेमाकर, पप्पू प्रकाश, संजय सेठ, राजकुमार भास्कर, ललित कुमार कर्दम, विनोद कुमार, विकास कुमार, डॉ. राहुल कुमार, सुनील कुमार सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









