चलती कार से स्टंट करने का युवकों का वीडियो हुआ वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

0
1

 

हाथरस। रील बनाने का जुनून युवाओं पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। तेज रफ्तार गाड़ियों से बाहर निकलकर सेल्फी और खतरनाक स्टंट करते युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि स्टंटबाज युवाओं को न तो अपनी जान की परवाह है और न ही कानून का डर। सड़क पर चलते वाहनों के बीच इस तरह की हरकतें न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी बड़ा खतरा बन रही हैं।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और संबंधित युवाओं के खिलाफ चालान काटा गया है।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूरा मामला हाथरस थाना गेट क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास का बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here