हाथरस में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सीबीएसई विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को फीस, किताबों और यूनिफॉर्म को लेकर सख्त निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी स्कूल आगामी सत्र की फीस 60 दिन पहले सार्वजनिक करें और 2026-27 सत्र में फीस वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक व 5 प्रतिशत से अधिक न हो।
डीएम ने एनसीईआरटी पुस्तकों का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने, यूनिफॉर्म में अनावश्यक बदलाव न करने और किसी विशेष दुकान से खरीद के लिए बाध्य न करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल परिसरों में किताबों व यूनिफॉर्म की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा।
स्कूली वाहनों का डाटा 1 से 15 अप्रैल के बीच पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।









