अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी डबल डेकर बस,दो यात्रियों को आई मामूली चोटें

0
1

 

सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गढ़िया इकबालपुर के निकट बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुड़गांव से फर्रुखाबाद जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

हादसे के समय बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए, हालांकि दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या AR-11C-4515 बुधवार सुबह करीब 3 बजे सिकंदराराऊ क्षेत्र में पहुंची थी। जैसे ही बस गढ़िया इकबालपुर के पास पहुंची, चालक संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना और अग्निशमन अधिकारी केपी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और राहत दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

घटना के दौरान बस परिचालक के गैर-जिम्मेदाराना बयान ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उसने कहा कि बस का बीमा है, “सब मैनेज हो जाता है।” इस बयान के बाद अवैध रूप से संचालित बसों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here