हाथरस। शहर के तालाब चौराहा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया का पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अभिभावकों और स्टाफ की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को लाइव प्रदर्शित किया गया, जिससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्य महाभारत सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार देशभर के सभी केंद्रीय विद्यालयों में एक साथ कक्षा एक के लिए ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय हाथरस में भी सफलतापूर्वक लॉटरी संपन्न कराई गई।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक के दो सेक्शन में कुल 80 सीटें निर्धारित हैं, जबकि इस बार कुल 978 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत आए आवेदनों के आधार पर निर्धारित नियमों के अनुसार लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन किया गया।
कें केंद्रीय विद्यालय
प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है, जिससे अभिभावक सीधे आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही सूची को विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है।







