पुलिस ने 975 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम सहित युवक को किया गिरफ्तार

0
4

 

जनपद हाथरस में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 975 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 8 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान नवीपुर बम्बा पटरी रोड से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here