जनपद हाथरस में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने एक अहम कार्रवाई की है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक मार्ग से गुजरने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 8 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नगला अलगर्जी रोड मंडी के पिछले गेट के पास आरोपी को पकड़ा।
बताया जा रहा है कि आरोपी राह चलती लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना हाथरस गेट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।









