ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,पांच लोग हुए घायल

0
1

 

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नई का नगला में गुरुवार की शाम रास्ते से ट्रैक्टर निकालने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत से फसल ढोने के लिए ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट हो हुई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं।

हिंसा के दौरान एक पक्ष से अनिल पुत्र रणवीर पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। जब अनिल को बचाने के लिए उनकी पत्नी और दो पुत्रियां आगे आईं, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष से रंजन पत्नी रिंकू को भी चोटें आई हैं।

परिजन आनन-फानन में सभी घायलों को लेकर सासनी कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अनिल की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here