मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
16

 

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कल रात सासनी कोतवाली क्षेत्र में गोहाना चौकी के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके हाथ पर मिस्टर मनोज लिखा था। पुलिस उसकी पहचान में लगी थी। आज मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनोज पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है, जो नगला बत्तीसा, थाना कोतवाली सासनी का निवासी था।

कल शाम से अपने घर से गायब था…

परिजनों के अनुसार, मनोज मानसिक रूप से अस्वस्थ था और गुरुवार से अपने घर से लापता था। परिवार के सदस्य तब से उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर मनोज के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव की पहचान की। मनोज खेती-बाड़ी का काम करता था और अपने पीछे दो बच्चों सहित अन्य परिजनों को छोड़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here