समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स को सौंपा ज्ञापन

0
3

 

हाथरस। समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनारायण काकी ने कहा कि हाल ही में आए तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन द्वारा नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।

उन्होंने शहर में बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक गैस एजेंसी पर सुपरवाइजर नियुक्त कर वितरण व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की गई। ज्ञापन में हाल ही में हुई वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा की हत्या का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

इसके अलावा शहर में फैली गंदगी और आवारा पशुओं की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, वहीं आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी ज्ञापन में गंभीर चिंताएं व्यक्त की गईं। बंगाल जिला अस्पताल एवं महिला जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी और चिकित्सकों की कमी को जल्द दूर करने की मांग की गई, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, हेमंत गौड़, पूरन सिंह कुशवाहा, रामकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here