विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई आयोजित

0
19

 

हाथरस।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने की।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराईं। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं और अद्यतन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
अपने संबोधन में उन्होंने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य करने के लिए बधाई दी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में सहयोग दिया।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें बीजेपी के सुनील वर्मा एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाह, अजय सिकरवार, बसपा के जिलाध्यक्ष राजकपूर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय तथा श्रीकृष्ण एडवोकेट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
इसी के साथ यह बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here