उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0
14

 

हाथरस में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन सफाई कर्मचारी यूनियन के आगामी चुनाव को लेकर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा यूनियन चुनाव की तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में कर्मचारियों ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाने की मांग की।

इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सफाई कर्मचारी यूनियन का चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here